भागलपुर, जनवरी 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में ट्रेड लाइसेंस की ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदकों की ओर से आवेदनों की सुस्त रफ्तार को देखते हुए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। अब निगम प्रशासन खुद टेलीफोन के माध्यम से कारोबारियों से संपर्क कर उन्हें ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने और पुराने लाइसेंस के नवीकरण के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए आई-ट्रिपल-सी में दो विशेष ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो प्रतिदिन व्यापारियों को कॉल कर डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन की जटिलताओं को दूर करने के लिए नगर निगम कार्यालय में भी एक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। वर्तमान में शहर के लगभग 4500 कारोबारियों के पास ही लाइसेंस है। अधिकारियों का मानना है कि कई व्यापारी तकनीकी जानकारी के अभाव में अब भी पुरानी मैन्युअल व्य...