संभल, अक्टूबर 3 -- ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने असमोली क्षेत्र के गुमसानी गांव निवासी विनोद कुमार राघव से 2 लाख 6 हजार रुपये की ठगी कर डाली। व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिए शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे विश्वास में बदल गई और फिर एक लिंक के जरिए विनोद का खाता बना दिया गया। पीड़ित विनोद ने बताया कि तीन महीने पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर फायदे वाले शेयरों की जानकारी देना शुरू किया। शुरुआत में विनोद ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब उसने बताई गई कंपनियों के शेयरों में मुनाफा होते देखा तो विश्वास करने लगे। कुछ समय बाद आरोपी ने एक लिंक भेजा, जिससे एक नया ट्रेडिंग खाता बनाया गया। विनोद ने उसमें 2.06 लाख रुपये निवेश कर दिए। लेकिन 21 अगस्त को अचानक वह रकम खाते से गायब हो गई और लिंक से बना खाता भी बंद हो गया। काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.