रांची, सितम्बर 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा रहमत कॉलोनी निवासी तौसिफ आलम से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कुछ लोगों ने उनसे 8.60 लाख रुपए की ठगी कर ली है। तौसिफ आलम ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, पहले मामले में अमित नामक व्यक्ति ने व्हाट्सऐप से संपर्क किया। इसके बाद विवेक नामक व्यक्ति ने मोतीलाल ओसवाल के डिमैट अकाउंट के माध्यम से ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर चार लाख रुपए हड़प लिया। आरोप है कि बिना अनुमति के ट्रेड कर पूरे पैसे का नुकसान करवा दिया गया। दूसरे मामले में आईडीबीई कैपिटल के मालिक कमलकांत उपाध्याय और उसकी सहयोगी श्रुति ने व्हाट्सऐप से संपर्क किया। उन्होंने आईपीओ में ब्लॉक्ड ट्रेडिंग द्वारा डबल मुनाफे का झांसा देकर तौसिफ से अलग-अलग खातों में 4.60 लाख जमा करवा लिया। तौसिफ ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.