बस्ती, जनवरी 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा पुलिस ने एप के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 5.93 लाख रुपये धोखे से लेने का मुकदमा दर्ज किया है। जालसाजों ने पहले टेलीग्राम के माध्यम से बात और विश्वास जताया। लगातार दो दिनों तक अपनी बातों में उलझाया और भरोसा दिलाया कि एप के माध्यम से ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाया जा सकता है। पुलिस को दी तहरीर में मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के तुरकौलिया बरगाह निवासी देवेन्द्र कुमार बरगाह ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 को मेरे टेलीग्राम आईडी देव बरगा पर कॉल आई। यह कॉल इशिता सिंह की टेलीग्राम आईडी से हुई। लगातार दो दिनों तक ट्रेडिंग के नाम पर बात होती रही। उसके बाद सीधे ह्वाट्सएप पर बात हुई। अपनी बातों से इशिता सिंह ने विश्वास में लिया और ट्रेडिंग के लिए एक लिंक भेजा। इस लिंक को मैंने डाउनलोड कर ट्रेडिंग चालू किया। ...