बलिया, फरवरी 13 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से उच्च रिटर्न के बहाने एक व्यक्ति से 63 लाख रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से चितबड़ागांव के निवासी आदित्य गुप्त शहर के सुभाष नगर मोहल्ले में रहते हैं। आदित्य की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 16 जनवरी से छह फरवरी के बीच, उन्हें 'टिकने सी' नाम के एक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से लाभ का लालच दिया गया। उनसे अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते हुए कुल 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोप लगाया है कि उन्हें पैसा निवेश के लिए मनाने को एक फर्जी ऐप और वाट्सअप ग्रुप बनाया गया था। वह ग्रुप भी अब बंद कर दिया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.