हापुड़, फरवरी 9 -- ठग लोगों को झांसा देकर उनसे ठगी की घटना को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के मसूरी-गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र से सामने आया है। ठग ने ऑनलाइन ट्रक बुक के बहाने उद्यमी के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित उद्यमी ने पुलिस को अज्ञात ठग के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पेंट की फैक्ट्री है और वह ट्रकों को किराये पर चलवाने का काम भी करते हैं। रविवार को वह ऑनलाइन ट्रक बुकिंग के लिए जानकारी तलाश रहे थे। इस दौरान उन्हें एक नंबर मिला था। जिस पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने उन्हें एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने की बात की थी। उन्होंने बताया कि एप्लीकेशन डाउनलोड करते ही ठग ने बातों में फसाए रखा और दो बार की ट्रांजेक्शन करने पर बैंक खाते से 40 हजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.