लखनऊ, जनवरी 1 -- जालसाजों ने ऑनलाइन टास्क और निवेश के नाम पर दो लोगों से करीब 58.82 लाख रुपये ठग लिये। ठगी का पता चलने पर दोनों पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। औरैया जिले के अछल्दा सकरावा निवासी अनिल कुमार कैंट इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 2025 को व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर से संपर्क कर रेंट रेडफिन ट्रेडिंग एप पर ऑनलाइन काम का ऑफर दिया गया। ठगों ने लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया और एक टास्क पूरा कराने के बाद 761 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर कई यूपीआई आईडी और बैंक खातों में पैसे जमा कराए गए। 17 से 28 अगस्त 2025 के बीच पीड़ित से विभिन्न खातों में 41 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की गई। जिसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, बिजनौर रोड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.