हरिद्वार, सितम्बर 5 -- साइबर ठगों ने ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर सिडकुल की एक युवती से 1.77 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने सिडकुल थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि नवोदयनगर सिडकुल निवासी पूजा भट्ट (26) पुत्री मनीराम भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने नौकरी की जानकारी देते हुए उसे एक प्लेटफॉर्म का लिंक भेजा और उसमें रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके बाद छह मई को फ्रॉड लिंक के जरिए उसके कोटक महिंद्रा बैंक खाते से दो बार में 50-50 हजार रुपये और 7 मई को 77,906 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 1,77,906 रुपये उसके खाते से निकाले गए। पीड़िता के अनुसार, यह रकम सुनील वसंत हिवाले नाम के व्यक्ति के बैंक ऑफ महाराष्ट्र खाते और आदर्श सुभाष कोर नामक व्यक्ति के कर्नाटका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.