वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी। जैतपुरा पुलिस और एसओजी-2 टीम ने बघवानाला चौरा माता मंदिर के पास चाय की गुमटी में जुआ खेलते तीन को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में महिला दुकानदार संगीता देवी भी शामिल है, जो मोबाइल पर भाग्यलक्ष्मी वेबसाइट से जुआ खेलवा रही थी। जैतपुरा थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला दुकानदार के अलावा बघवानाला निवासी संतोष कुमार सोनकर और मनोज सोनकर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 4850 रुपये नगद, दो मोबाइल बरामद हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...