मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑनलाइन चालान (ओ ग्रॉस पोर्टल) फेल हो गया है। इससे जिले में जमीन का निबंधन पूरी तरह से ठप हो गया है। मुजफ्फरपुर में पांच निबंधन कार्यालय है, जहां रोजाना औसतन 350 से 400 निबंधन होता है। इस कारण करीब 2000 जमीन व अन्य दस्तावेजों का निबंधन रुका गया है। निबंधन कार्यालय कर्मियों के अनुसार बीते सोमवार से ही ऑन लाइन चालान नहीं कट रहा है। लोग निबंधन कार्यालय आकर लौट जा रहे हैं। इसके अलावा नकल निकलना भी बंद है। क्योंकि, नकल के लिए भी ऑनलाइन चालान कटाना अनिवार्य है। जिले में मुजफ्फरपुर के अलावा पारू, कटरा, मोतीपुर और सकरा में सब रजिस्ट्रार का कार्यालय है, जहां जमीन का निबंधन होता है। इन सभी कार्यालयों में जमीन का निबंधन नहीं हो रहा है। कातिब भी दिनभर बैठकर लौट जा रहे हैं। बताया गया कि ऑनलाइन गवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.