रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक युवक पर ऑनलाइन गेम के फेर में 90 हजार का उधार हो गया। इसके बाद उसने अपने ही घर में बेहद शातिराना तरीके से लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। बकायदा खुद ही पुलिस के पास पहुंचकर घर में चोरी की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले में जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो युवक संदेह के घेरे में आ गया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने ही घर में हुई चोरी का राज उगल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चोरी किए जेवरात में से कुछ जेवरात गिरवी रखने वाले ज्वेलर्स की पुलिस तलाश कर रही है। मूलरूप से गदियाना शाहजहांपुर यूपी निवासी अभिषेक कुमार पुत्र विनोद कुमार इंदिरा कॉलोनी गली चार में किराए में रहता है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया था कि उसके पिता विनोद कुमार का 31 मार्च क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.