मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक युवक ऑनलाइन गेम में पैसे हार गया। घर वालों के डर से युवक ने डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी। हकीकत सामने आने पर पुलिस ने आरोपी युवक को झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थाना मैनाठेर के गांव तख्तपुर अल्ला उर्फ नानकार निवासी साजिद हुसैन ने बुधवार को डायल 112 पर सूचना दी कि उसके साथ 50 हजार की लूट हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लूट की घटना संदिग्ध लगने पर पुलिस ने साजिद से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर साजिद ने पुलिस को सच्चाई बताई। साजिद ने बताया कि उसके पिता ने मोबाइल के जरिए 50 हज़ार रुपये भेजे थे, जिनमें से उसने 25 हज़ार रुपये एटीएम से निकाल लिए और बाकी 25 हजार रुपये ऑनलाइन गेम खेलते हुए हार गया। पिता के डर से साजिद ने लूट की झूठी कहानी गढ़ दी और पुलिस को...