वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 28 -- यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ऑनलाइन गेम खेलते हुए 12वीं के एक छात्र ने रविवार की रात में बेडशीट का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बगल के कमरे में सो रही उसकी बड़ी बहन को सोमवार की सुबह तब जानकारी हुई, जब भाई देर तक नहीं उठा और बहन उसे जगाने पहुंची। छात्र मां-बाप का इकलौता बेटा था और वह बास्केटबॉल का अच्छा खिलाड़ी भी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के सिक्टा गांव के रहने वाले सीताराम सिंह का 18 साल का आदर्श सिंह अपनी बड़ी बहन निधि सिंह के साथ गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर शाहबाजगंज कलेक्ट्री टोला में नीलू श्रीवास्तव के मकान में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था। आदर्श, एमपी इंटर कॉलेज में पढ़ रहा था जबकि बहन निधि सिंह फातिमा अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.