हल्द्वानी, फरवरी 17 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। ऑनलाइन गेम्स का युवाओं में बढ़ता शौक अब परिवारों की आर्थिक बर्बादी का कारण बन रहा है। शौकीन युवा आभासी दुनिया में हथियार, गोला-बारूद और महंगे बंडल्स खरीदने के चक्कर में अपने माता-पिता के पसीने की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह बहा रहे हैं। हल्द्वानी में भी कुछ अभिभावक इस तरह की परिस्थितियों से जूझते हुए पुलिस थानों के चक्कर लगा रहे हैं। ताजा मामलों में देखा गया है कि गेम खेलने के दौरान युवा यूसी कार्ड और क्रेट्स खोलने के लिए माता-पिता के बैंक खातों को गेम से लिंक कर देते हैं। जिससे पल भर में खाते से लाखों रुपये साफ हो रहे हैं। कुछ मामलों में युवाओं ने पिता की रिटायरमेंट की राशि या मां के इलाज के लिए रखे पैसे खेल-खेल में उड़ा दिए। व्यवहार में आ रही आक्रामकता विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल आर्थिक नु...