आजमगढ़, मार्च 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। रानी की सराय स्थित साइबर थाने की पुलिस ने शनिवार को वाराणसी के बड़ा लालपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर में छापेमारी कर आनलाइन गेम के जरिए 95 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद 208 बैंक खातों में करीब एक करोड़ रुपये फ्रिज कराए। गिरफ्तार लोगों के पास 15 लाख रुपये के सामान और 20 हजार रुपये नकदी बरामद हुई। इनके तार श्रीलंका और यूएई से भी जुड़े हैं। साइबर थाना की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वाराणसी जनपद के बड़ा लालपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर में किराए के दो मंजिला भवन में आनलाइन ठगी का कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। वहां से ऑनलाइन गेम के नाम पर साइबर ठगी की जा रही है। इस पर साइबर थानाध्यक्ष राजीव कुमार य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.