संवाददाता, मार्च 23 -- यूपी के आजमगढ़ में रानी की सराय स्थित साइबर थाने की पुलिस ने शनिवार को वाराणसी के पांडेयपुर में छापेमारी कर ऑनलाइन गेम के जरिए 95 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके तार श्रीलंका और यूएई से भी जुड़े बताए गए हैं। साइबर थाना की पुलिस को सूचना मिली कि वाराणसी के बड़ालालपुर के पांडेयपुर में किराए के दोमंजिला भवन में ऑनलाइन ठगी का कॉल सेंटर चल रहा है। वहां से ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी की जा रही है। साइबर थानाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने सर्विलांस और स्वॉट टीम के साथ शनिवार भोर में छापा मारा। सेंटर से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि गैंग से जुड़े लोग श्रीलंका और यूएई में भी हैं। वे व्हाट्सएप ग्रुपों से जुड़े थे। छह माह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.