देवरिया, फरवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या ने एक बार फिर मोबाइल फोन पर आनलाइन गेम की लत और इसके बिछाए जाने वाले मनोवैज्ञानिक जाल की भयावहता को सामने ला दी है। आनलाइन गेम की लत में बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। आनलाइन गेम के चक्कर में बच्चे पहले डिप्रेशन में जा रहे हैं और फिर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दे रहे हैं। आनलाइन मोबाइल गेम की लती बच्चे को लेकर अभिभावक सतर्क हो जाएं तो उनके बच्चों का भविष्य संवर सकता है। जिले में आनलाइन गेम के चक्कर में कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। जिले के लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में जुलाई 2022 में पब्जी के आदी किशोर ने एक दुर्दांत घटना को अंजाम दे दिया था। उसने टोकने पर पड़ोस के ही रहने वाले 6 साल के बच्चे के मुंह पर पहले फेविक्वीक चिपका दिया फिर उसे शौचालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.