मथुरा, जनवरी 7 -- मथुरा। चांदी कारोबारी की हत्या कर लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के साले के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी करीब सवा करोड़ की चांदी, सोना और 18 हजार रुपये के साथ और हत्या में प्रयुक्त सूजा बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने ऑनलाइन गेम में 35 लाख रुपये हारने के चलते लूटकर फूफा की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसको अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शहर के घनी आबादी वाले तेलीपाड़ा, लाल दरवाजा, गोविंद नगर निवासी सतीश चंद्र गर्ग (62) की शनिवार रात घर में हत्या कर चांदी, सोने के जेवर, नकदी लूटी गयी थी। घटना के खुलासे में एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में छह टीमें ...