फिरोजाबाद, जुलाई 2 -- टूंडला में नई दिल्ली से सहरसा जंक्शन जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस में एक युवक ने अपनी ही लूट की झूठी कहानी रच दी। जानकारी मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने ट्रेन रुकते ही युवक से घटना की जानकारी ली। राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि विवेक यादव 20 वर्ष फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र का रहने वाला है। वह गाजियाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। युवक ने सूचना दी कि वह गाजियाबाद से टूंडला आ रहा था। इसी दौरान ट्रेन में कुछ बदमाशों द्वारा जबरन उसके बैग से 8000 रुपये छीन लिए और धारदार हथियारों की नोक पर उसके मोबाइल से 30000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल भी छीन लिया। जीआरपी के मुताबिक जब विवेक से उसके घर वालों की मौजूदगी में पूछताछ की गई तो बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.