वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भाऊपुर चौखंडी निवासी संजय कुमार पटेल की शिकायत पर जंसा पुलिस ने ट्रेडिंग एवं ऑनलाइन गेमिंग में निवेश के नाम पर 30 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है। आरोप है कि संजय और उसके दोस्त सुजीत के रुपये आरोपियों ने ठग लिये। पुलिस ने भदोही के महाराजगंज निवासी बाबा प्रजापति, पूनम प्रजापति, जयेश प्रजापति, महाराष्ट्र के ठाणे के वेद शॉपिंग सेंटर सिटी निवासी सुरेश गुप्ता और सूरज यादव पर केस दर्ज किया है। संजय ने पुलिस को बताया कि उसकी भाऊपुर में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है, जहां आरोपी आते-जाते थे। इसके बाद फॉरेक्स ट्रेडिंग और फायरडिल्स गेम्स में रुपये निवेश कर मुनाफा पाने के लिए कहा। बताया कि मूल धन जमा रहेगा। हर माह छह फीसदी पैसा मिलता रहेगा। जून 2023 से दिसंबर 2025 के बीच उसने 18 लाख 22...