नवादा, जनवरी 10 -- नवादा/पकरीबरावां, हिप्र/निसं नवादा में ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकरीबरावां पुलिस की विशेष जांच टीम ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस के आधार पर थाना क्षेत्र के सिलौर गांव स्थित यमुना राम के घर में गुरुवार को छापेमारी कर तीनों को रंगेहाथ दबोच लिया। इनमें से दो झारखंड के रहने वाले हैं। इनके पाास से भारी मात्रा में मोबाइल, लैपटॉप आदि सामान बरामद किये गये हैं। जब्त सामानों में 14 मोबाइल, 02 लैपटॉप चार्जर सहित, 25 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड , 22 विभिन्न बैंकों के पासबुक व 02 चेकबुक, 16 विभिन्न प्रोवाइडर कम्पनियों के सिम कार्ड, 01 एयरटेल का वाईफाई राउटर, 03 कस्टमर डेटाशीट रजिस्टर व 05 मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.