जमशेदपुर, फरवरी 13 -- ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत को लेकर गृह मंत्रालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया है और इसे मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया है। अलर्ट में कहा गया कि ऑनलाइन गेमिंग ब्रेन के रिवॉर्ड सिस्टम को प्रभावित करता है और इससे डोपामिन असामान्य स्तर पर रिलीज होता है, जिससे व्यक्ति बार-बार गेम खेलने के लिए मजबूर हो जाता है। गृह मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिसर्च रिपोर्ट का हवाला देते हुए सभी राज्यों के साइबर थानों को सतर्क किया है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि अत्यधिक ऑनलाइन गेमिंग से एंग्जायटी, डिप्रेशन, नींद की कमी, चिड़चिड़ापन और सामाजिक दूरी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर किशोर और युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। डोपामिन रिलीज होने से पड़ जाती है आदत रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन गेम इस तरह डिजाइन किए जाते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.