नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा। सेक्टर-104 स्थित महर्षि विद्या मंदिर में गुरुवार को ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत और उसके दुष्परिणामों को लेकर जागरुकता सेमिनार में शिक्षकों ने छात्रों को मानसिक तनाव, और समय की बर्बादी जैसे दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए अभिभावकों से खुलकर संवाद करने की सलाह दी। वक्ताओं ने छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद, और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया और मोबाइल के बजाय मैदान में ऊर्जा दिखाने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...