लखनऊ, मार्च 30 -- भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को कपूरथला में व्यापारी मेला आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि व्यापार मंडल का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और ऑनलाइन का मुकाबला करने के लिए व्यापारी मेले का आयोजन बहुत महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग एकजुट होकर सभी बाजारों में इस प्रकार के आयोजन करे, ताकि उपभोक्ता बजाय ऑनलाइन के बाजारों से सामान खरीदें। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कठपुतली का शो, योग, भारतीय परिधान में फैशन शो, नृत्य गायन तथा बैंड-शो, फेस पेंटिंग, जादू शो हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी समाज को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.