गाज़ियाबाद, जून 30 -- ट्रांस हिंडन। पेड़ों की छांव तले फाउंडेशन की रविवार रात 122वीं राष्ट्रीय गोष्ठी हुई। डॉ. महेश दिवाकर की पुस्तक लोकधारा-13 पर चर्चा के बाद डॉ. अल्पना सुहासिनी ने गजलें पढ़ीं। जेन्नी शबनम ने मुक्त छंद तथा क्षणिकाओं का सरस पाठ किया। विनय विक्रम सिंह मनकही ने अवधी निर्गुण भाव के दोहे सुनाए। कवि अवधेश सिंह बंधुवर ने अंतस की अनुभूति की चर्चा करते हुए काव्य पाठ किया। डॉ. प्रेम लता त्रिपाठी, संतोष कुमार सिंह सजल, डॉ. वीरेंद्र कुमार चंद्रसखी, मनु स्वामी, मनोज तिवारी व महिमा परमार ने भी रचनाएं सनाईं। करीब 200 श्रोता भी गोष्ठी में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...