लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। ऑनलाइन कारोबार से मिल रही चुनौतियों पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गुरुवार को गोमती नगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित करेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि प्रदेश के 60 से अधिक जनपदों के व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। संगठन के प्रवक्ता सुरेश छाबलानी और महामंत्री अनुपम अग्रवाल ने बताया कि सांगठनिक ढांचे को सशक्त बनाना और व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं पर प्रभावी रणनीति तैयार करना है। इस दौरान ऑनलाइन व्यापार से मिल रही चुनौतियों, बाजारों में स्वच्छता, जल कर, सैंपलिंग सर्वे और छापेमारी जैसे गंभीर मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...