मेरठ, जून 12 -- मेरठ। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत सैकड़ों शिक्षकों को स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर असमंजस और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रांसफर नीति के बीच फंसे तमाम शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर बुधवार को जेडी और डीआईओएस कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां से कोई समाधान नहीं मिल पाया। बुधवार को जेडी कार्यालय में मिले लगभग 26 से अधिक शिक्षकों ने कहा कि आदेशों की अस्पष्टता से परेशानी आ रही है। बनारस मंडल, देवरिया, सिद्धार्थनगर, गाजियाबाद समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षकों का कहना है कि प्रबंध समितियों द्वारा पहले ही ऑफ-लाइन एनओसी जारी कर दी गई थी व ऑनलाइन पोर्टल पर संबंधित पदों के लिए (नहीं) का विकल्प लॉक कर दिया गया है। इससे उन पदों पर ऑनलाइन आवेदन ही नहीं किया जा सकता है। वहीं, कई शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.