सीवान, फरवरी 14 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में जनवरी 2026 के दौरान ऑनलाइन ओपीडी परामर्श व्यवस्था का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 72 हजार 383 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण किया गया है। इनमें से 71 हजार 794 मरीजों को ऑनलाइन परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। इस प्रकार कुल ऑनलाइन परामर्श 99.19 प्रतिशत दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार जिला अस्पताल सहित अधिकांश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ने ऑनलाइन परामर्श में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कई संस्थानों ने सौ प्रतिशत ऑनलाइन परामर्श का लक्ष्य हासिल किया। इसमें रघुनाथपुर, दरौली, महाराजगंज व सीवान सदर पीएचसी शामिल हैं। वहीं, दरौंदा, गोरियाकोठी, पचरुखी, हसनपुरा, जिरादेई व सिसवन सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.