औरैया, दिसम्बर 5 -- उ.प्र. ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार यादव के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में ग्राम सचिवों ने बढ़ते कार्यभार और नई लागू की गई ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को अव्यवहारिक बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। सचिवों ने कहा कि एक-एक सचिव कई ग्राम पंचायतों का प्रभार संभाल रहा है, ऐसे में निश्चित समय और स्थान पर उपस्थिति दर्ज करना फील्ड आधारित कार्यप्रणाली के लिए बाधक है। उन्होंने बताया कि मनरेगा, आवास, पेयजल, स्वच्छ भारत, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पेंशन सत्यापन सहित 29 से अधिक विभागीय कार्य पहले से ही उनके जिम्मे हैं, जबकि अन्य विभागों के कार्य भी लगातार जोड़े जा रहे हैं, जिससे कार्यभार अनियंत्रित होता जा रहा है। मोबाइल एप ...