लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश जारी होने के बाद से सचिवों में आक्रोश है। सोमवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि ऑनलाइन उपस्थिति अव्यवहारिक है और इससे शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी। सचिवों के पास कई-कई ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है। ऐसे में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में दिक्कत है। दिए गए ज्ञापन में कहा है कि उनकी समस्याओं का समाधान न होने पर चरणबद्ध आन्दोलन किया जाएगा। आन्दोलन की रूपरेखा तय कर ली गई है। एक से चार दिसम्बर तक सभी ग्राम पंचायतों में सभी सचिव हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। पांच दिसम्बर को सभी ब्लॉकों पर 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सांकेतिक सत्याग्रह करेंगे। सत्याग्रह के बाद मुख्यमंत्री व मुख...