चंदौली, दिसम्बर 10 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। ऑनलाइन हाजिरी सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी संघ बुधवार को साइकिल चलाकर ब्लॉक मुख्यालय से लेकर क्षेत्र में विरोध जताया। यह विरोध प्रदर्शन एक दिसम्बर से शुरू है जो 15 दिसम्बर तक चलेगा। दसवें दिन सचिवों ने पूरे दिन साइकिल चलाकर विरोध जताया। संगठन की ओर से लम्बे समय से ऑनलाइन उपस्थिती प्रणाली का विरोध जताया जा रहा है। इसके अलावा मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त अन्य विभागों कार्य दिये जाने से संघ के लोगों में काफी नाराजगी है। जिसे लेकर संगठन के पदाधिकारियों के आवाहन पर बीते एक दिसम्बर से विरोध शुरू होगया है। वक्ताओं ने ऑनलाइन उपस्थिती, संशाधनों के अभाव में कार्य बढ़ाये जाने, तथा गैर विभाग के कार्य फार्मर रजिस्ट्री, एग्रो स्टेट सर्वे,आयुष्मान क...