गाजीपुर, दिसम्बर 11 -- सिधागरघाट। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कासिमाबाद के पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन कार्य प्रणाली के विरोध में बुधवार को हड़ताल के दसवें दिन भी विरोध जारी रखा। समिति अध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में सभी सचिवों ने निजी वाहन छोड़ साइकिल से कार्यस्थल पहुँचकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज किया। सचिवों ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य बाधित हो रहा है और नेटवर्क समस्या के कारण रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने डोंगल ब्लॉक कार्यालय में जमा कर विरोध को और तेज करेंगे। कार्यक्रम में धनंजय कुमार, अनिल शर्मा, जेपी यादव, रामचेत यादव सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...