मैनपुरी, दिसम्बर 16 -- ब्लॉक कार्यालय पर मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने सरकार के गेटवे ऑनलाइन उपस्थिति पर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने अन्याय पूर्ण निर्णय को वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के 15 वें दिन उन्होंने अपने डोंगल ब्लॉक कार्यालय पर सौंप दिए, जिसके चलते सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। काली पट्टी बांध कर विरोध जताते हुए ग्राम पंचायत सचिवों ने कहा कि 1 दिसंबर से चलाए जा रहे ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी वाजिब मांग को नजर अंदाज कर रही है, जिसके चलते आम आदमी के जरूरी काम भी अटक जाएंगे। सरकार सचिवों की मांग को नहीं मानेगी तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत सचिव कौशलेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, पंकज यादव, साक्षी, आलोक कुमार, उमेश यादव, अंकित आदि मौज...