जौनपुर, दिसम्बर 5 -- नौपेड़वा। बक्शा ब्लॉक पर शुक्रवार को केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम पंचायत सचिवों ने ब्लॉक मुख्यालय पर ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली एवं मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों का विरोध करते हुए सांकेतिक हड़ताल जारी रखे रहें। सचिवों ने एडीओ आइएसबी प्रदीप श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता सचिव विजयभान यादव ने किया। इस दौरान सचिव महेश तिवारी, कमलेश खरवार, गणेश, शिवम, शिवानी, लक्ष्मी, श्रीपति सहित समस्त सचिव मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...