फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- हसवां। ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों को फेस अटेंडेंस की लागू ही व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जारी है। ब्लाक में एडीओ पंचायत कौशलेंद्र सिंह को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के तत्वाधाान में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली सहित मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों का विरोध किया जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने बताया कि पंचायत सहायक और अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की तरह काम लिया जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन उपस्थिति सिस्टम लागू किए जाना न्यायहित में नहीं है। अभी तक निदेशालय पंचायती राज या आयुक्त ग्राम विकास के कार्यालय द्वारा कोई दिशा निर्देश नहीं दिया गया है लेकिन प्रदेश के कुछ विकास खंडीय एवं जनपद स्तरी...