बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- विकासखंड परिसर में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के प्रदेश-स्तरीय आह्वान पर ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में शुक्रवार को सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन किया। सचिवों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।आंदोलनकारी सचिवों ने कहा कि मूल विभागीय दायित्वों के अलावा अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्यों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था थोपने से जमीनी कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसी के विरोध में यह सांकेतिक प्रदर्शन किया गया।सत्याग्रह में धर्मेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह यादव, हितेंद्र चौहान, धर्मपाल सिंह, गौरीशंकर, सूरज यादव, नवनीत, उदयराज, राजेंद्र सिंह, जाहिद, अमित तिवारी, अमित कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.