हल्द्वानी, जुलाई 30 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की संख्या बीते सालों की अपेक्षा बेहद कम है। दूसरी ओर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में साइबर कैफे संचालकों की मनमानी से छात्रों की जेब कट रही है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का निर्धारित शुल्क मात्र 50 रुपये है, लेकिन साइबर कैफे संचालक छात्रों से 150 से 250 रुपये वसूल रहे हैं। शैक्षिक दस्तावेज कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए 300 से 400 रुपये तक लिए जा रहे हैं। मंगलवार को रानीखेत, चंपावत जैसे दूरदराज क्षेत्रों से कॉलेज पहुंची छात्राओं ने आपके प्रिय समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान से अपनी समस्या साझा की। उन्होंने बताया कि गांव में नेटवर्क की समस्या के कारण वे साइबर कैफे पर निर्भर हैं, जहां उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.