सहारनपुर, मई 12 -- देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से ऑनलाइन अर्निंग एप के जरिए धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हलालपुर निवासी जुबैर ने बताया कि वह और उसके पिता नौशाद अली वसीम के भाई अलीम के साथ मिलकर पुराने और नए मोबाइल क्रय-विक्रय करते थे। इस बीच जुबैर के बहनोई साहवेज मलिक और वसीम ने एक ऑनलाइन अर्निंग एप में निवेश किया। उसे भी रुपये लगाने के लिए कहा गया। वसीम ने दावा कि वह एक लाख रुपये लगाकर रोजाना तीन हजार रुपये कमा रहा है। पीड़ित का कहना है कि कुछ समय बाद एप बंद हो गया। आरोप है कि वसीम ने कई अन्य लोगों से भी इस एप में रुपये लगवाए थे। एप बंद होते ही निवेशक वसीम के पास आने लगे। इससे बचने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.