मेरठ, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र के खड़ौली निवासी फरदीन ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार की रिश्तेदार एक युवती से दो माह पूर्व पहले निकाह किया, फिर कोर्ट में शादी रजिस्टर्ड कराई। इस दौरान युवती के स्वजन और उसके खड़ौली निवासी मामा प्रेमी जोड़े को अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे। आरोप है कि खडोली निवासी मामा के स्वजन आए दिन फरदीन के स्वजन से गाली गलौज कर मारपीट तक करते हैं। कई बार पुलिस में भी शिकायत की। फरदीन अपनी पत्नी को लेकर अपने घर पहुंचा। आरोप है कि कंकरखेड़ा थाने की शोभापुर चौकी के दारोगा ने प्रेमी जोड़े पर समझौता करने का दबाव बनाया। युवती ने तहरीर में बताया कि उसको अपने स्वजन और मामा पक्ष से आनर किलिंग का खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.