मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 14 -- चार्ल्स वाल्टर्स कांउसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च (सीडब्ल्यूसीआईआर) द्वारा लोक प्रशासन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ऑनर ऑफ अशोक अवार्ड हिमाचल एवं राजस्थान के पूर्व गर्वनर कलराज मिश्रा द्वारा एसएसपी संजय कुमार वर्मा को देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया। पुरस्कार उन प्रतिष्ठित नौकरशाहों और नीति निर्माताओं को दिया जाता है जिन्होंने शासन को सुदृढ़ बनाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असाधारण नेतृत्व का प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऑनर ऑफ अशोक अवार्ड का उद्देश्य केवल एक मानद उपाधि से कहीं अधिक, प्रशासनिक उत्कृष्टता में एक राष्ट्रीय मानक स्थापित करना है। इसका उद्देश्य संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और परिवीक्षाधीन अधिकारियों की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.