रांची, फरवरी 20 -- रांची। ऑडी रांची द्वारा शहर में 'ऑडी सिनेमा ड्राइव' का शानदार आयोजन किया गया। इस ड्राइव-इन सिनेमा इवेंट में मेहमानों ने अपनी ऑडी कारों में बैठकर फिल्म का आनंद लिया। एमडी अमन पटनायक ने बताया कि प्रीमियम आतिथ्य और आकर्षक सजावट के साथ ग्राहकों को एक यादगार अनुभव देने के लिए सिनेमा और लग्जरी का मेल पेश किया गया। इस पहल के जरिए ब्रांड ने ग्राहकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और प्रीमियम सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...