बिजनौर, फरवरी 22 -- जनपद में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एक ऑडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उक्त ऑडियो एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी (क्वैक्स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा से जुड़े पूर्व वाहन चालक और धामपुर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक के बीच कथित बातचीत की बताई जा रही है, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में पीसीपीएनडीटी का चार्ज डा. विश्वकर्मा पर आने से अब पैसों की डायरेक्ट डीलिंग कराने की बात कही जा रही है। ऑडियो डा. आरपी विश्वकर्मा के जिस चालक का बताया जा रहा है वह इससे पहले भी नजीबाबाद कार्यकाल के दौरान इसी तरह की ऑडियो को लेकर सस्पैंड हो चुका है तथा अब रिटायर भी हो चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो को लेकर डा. आरपी विश्वकर्मा का कहना है, कि कोई तीसरा व्यक्ति उनका नाम लेकर ऑडियो में अगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.