सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर ऑडियो- चैट वायरल कर बदनाम करने की शिकायत एक विवाहिता ने शक्तिनगर पुलिस से की है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति और बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडिता राजापरसवार खड़िया निवासी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसकी बहन को फुसला कर अपने पास रख लिया है। मोबाइल से उसकी किसी से बातचीत की सारी चैट निकाल कर सोशल मीडिया पर वायरल की है। पुलिस जांच कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...