अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसको लेकर शासन स्तर से भी तैयारी की जा रही है। विकास कार्यों का ऑडिट नहीं कराने वाले प्रधान चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। चुनाव से पहले नो-ड्यूज लेना होगा। जिला पंचायत कार्यालय से इसकी प्रक्रिया होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव में यह प्रक्रिया हर बार अपनाई जाती है। जिन गांवों में कार्यों की किश्त जारी कर दी जाती है और वहां पर काम पूरा नहीं रहता है तो उस स्थिति में ऑडिट कराना होता है। विभाग से एक नोटिस जारी होता है, जिसके बाद प्रधान को नो-ड्यूज क्लियर करना होता है। नो-ड्यूज क्लीयर नहीं करने पर नामांकन दाखिल नहीं कर सकते हैं। निर्वाचन प्रक्रिया में तमाम अड़चन आती है। जी राम जी के श्रमिकों को नए सिरे से कराया जा रहा सत्यापन मन...