जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) का बहुप्रतीक्षित चुनाव एक बार फिर टल गया। पिछले दिनों कमेटी ऑफ मैनेजमेंट (सीओएम) की बैठक में रिटायर निर्वाचन आयुक्त एनएन पांडेय को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया गया, लेकिन चुनाव की तारीख तय नहीं हो सकी। इसका प्रमुख कारण ऑडिटेड अकाउंट्स और टीडीएस क्लीयरेंस में पेच फंसना है। सीओएम ने सचिव और कोषाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वे जल्द खातों का ऑडिट कराकर ऑडिटेड रिपोर्ट समिति के समक्ष पेश करें। उसके बाद ही 9 दिन के नोटिस पर वार्षिक आमसभा की तारीख तय की जाएगी। आयकर विभाग एक अप्रैल से 30 जून तक टीडीएस का क्लीयरेंस देता है, जो ऑडिट का अनिवार्य हिस्सा माना जाता है। ऐसे में एजीएम और चुनाव की प्रक्रिया अब 30 जून के बाद ही संभव होती नजर आ रही है। बीसीसीआई के नियमानुसार जेएससीए को 1 मई तक चुनाव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.