मुंगेर, फरवरी 18 -- तारापुर,निज संवाददाता। गश्ती के दौरान हरपुर पुलिस ने एक ऑटो से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की है। इस मामले में एक नाबालिग को विधि विरुद्ध निरूद्ध किया गया है। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को गश्ती के दौरान जमादार संजीव कुमार ने गुप्त सूचना पर गनैली स्थित यूको बैंक के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान तारापुर की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर 75 पॉलिथीन में करीब 45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गयी। वाहन में एक नाबालिग मौजूद था, जिसकी पहचान गोपनीय रखी गई है। पुलिस ने नाबालिग को विधि विरुद्ध निरूद्ध करते हुए ऑटो और बरामद शराब को जब...