समस्तीपुर, मार्च 9 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के गोही गांव के पचखुट्टी टोला स्थित एक बथान के सामने से पुलिस ने शुक्रवार की रात ऑटो पर लदा विदेशी शराब जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया की पीटीसी नीतीश कुमार 112 पर ड्यूटी कर रहा था। उसी क्रम में पुलिस वाहन को देखकर ऑटो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पंहुची पुलिस टीम ने जब तालाशी ली तो उसमे कार्टन मे रखे 180 एमएल का 14 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया।वही शराब व टैम्पो को जब्त कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया की वाहन मालिक व शराब कारोबारी का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.