जहानाबाद, दिसम्बर 31 -- अरवल निज संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत एक अभियुक्त को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उत्पाद थाना अध्यक्ष परशुराम यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टेंपो से विदेशी शराब लेकर जा रहा है। तभी पीछा करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक टेंपो भी जप्त हुआ। विदेशी शराब की कुल मात्रा 48.900 लीटर है। उत्पाद थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रहीस कुमार ग्राम नोनिया बीघा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...