कानपुर, जनवरी 27 -- सरसौल, संवाददाता। नर्वल में नायब तहसीलदार तृतीय ने ऑटो से छापेमारी कर अवैध खनन पकड़ा। माफिया चकमा देकर फरार हो गया, लेकिन नायब तहसीलदार ने मौके से भाग रही जेसीबी को पकड़ लिया। जेसीबी को पुलिस को सौंपा और लेखपाल से जांच कराई तो सरकारी जमीन पर खनन होते मिला। डीएम को रिपोर्ट भेजकर मुकदमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। नर्वल के बाराधरी में रविवार रात अवैध खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार अजय प्रकाश सिंह ने छापामारी कर ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन पर अवैध खनन पकड़ा। माफिया को चकमा देने के लिए वह ऑटो से मौके पर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र सिंह को मौके पर भेजा, लेकिन उसने बताया कि खनन नहीं हो रहा है। कुछ देर बाद सूचना आई की जेसीबी व डंपर से खनन किया जा रहा है। नायब तहसीलदार पहले कार से मौके पर पहुंचे। उनके...