आगरा, फरवरी 5 -- ढोलना थाना क्षेत्र में ऑटो से गिरे ग्रामीण को ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना कर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात करीब नौ बजे कासगंज की ओर से ऑटो सवारियां लेकर ढोलना की ओर जा रहा था। तभी पीछे से तेज गति से गुजरे ट्रक के चालक ने लापरवाही से चलाकर ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार 40 वर्षीय गोपाल पुत्र जय सिंह निवासी नगला खंगार ढोलना गिर पड़ा। जब तक कुछ समझ पाता, तब तक उसी ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया और उसके परिजनों को जानकारी दी। सूचना के ब...